फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गोडिला फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के गोडिला रेलवे फाटक के समीप बृहस्पतिवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

डाउन रेलवे लाइन पर गोडिला फाटक के पास किलोमीटर संख्या 868/36 के निकट एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। कंट्रोल से सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का हाफ लोअर है। पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें