इंजन में खराबी के चलते किसान एक्सप्रेस व अमृतसर जालंधर एक्स्प्रेस ट्रेन को शाहगंज स्टेशन पर रोका गया। कैफ़ियत एक्स्प्रेस मालीपुर में और टाटा अमृतसर एक्स्प्रेस तुलसी नगर में खड़ी रही। रूट क्लियर होने के बाद किसान एक्स्प्रेस दो घंटे विलंब से, अमृतसर जालंधर एक्स्प्रेस 36 मिनट, कैफियत एक्स्प्रेस दो घंटे विलंब व टाटा अमृतसर तीन घंटे से अधिक विलंब से अपने गंतव्य को रवाना हो सकी।