फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में गैस सिलेण्डर व गधे के साथ जूलूस निकालते यूथ कांग्रेस के का? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि को लेकर यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष संदीप सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जोगियापुर स्थित पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस के रुप में कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का परिणाम बताया। कहा कि सीएम योगी और पीएम मोदी देश-प्रदेश संभालने में विफल हो रहे हैं। बढ़ती महंगाई से जनता की कमर टूट रही है। डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से मूल्यवृद्धि पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रदर्शन में छात्रनेता पुष्पेंद्र निषाद, यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, यूथ प्रदेश सचिव नेसार ईलाही, छात्रनेता शशांक राय, मुफ़्ती हासिम मेहंदी, राकेश सिंह डब्बू, अमित तिवारी, बबलू, अतुल सोनकर, बेलाल, सत्येंद्र कुमार, विनोद सोनकर, रोहित यादव, जय सिद्ध, जान बिंद, जोगेंद्र कनौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें