फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बिल के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पुरानी बाजार में किसान विरोधी बिल के विरोध में बिल की प्रतीकात्मक रूप से जलाकर विरोध प्रर्दान कर? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा व राज्यसभा में पारित कृषि सुधार बिल के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और विधेयक की प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि यदि सरकार की नीयत साफ है तो मंडियों के बाहर होने वाली खरीद पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी क्यों नहीं देना चाहती है। किसानों के विरोध के बावजूद कोरोना काल में ऐसे कानूनों को पारित करने का क्या जरूरत। किसान मांग कर रहे थे कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे थे लेकिन सरकार ने उसके उल्टा काम क्यों किया। यह पूंजीपतियों के हित में लाया गया कानून है न कि किसानों के। साजिद मानू, मो. सहजादे , सृजन सिंह , अनूप सिंह ,सत्यम श्रीवास्तव, पवन पटेल ,कृष्णा शर्मा, रोहित सिंह, सुनील सिंह ,विशाल सेठ आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें