फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहां बाजार में शनिवार रात को युवक ने रस्सी के सहारे बांस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी चांद बाबू (23) के बचपन से ही मां-बाप की मृत होने से रामपुर धनुहां में अपने बुजुर्ग नाना मोहम्मद यासीन के साथ रहता था। शनिवार की रात में परिवार के लोग खाना खा कर सोने चले गए। रमजान के कारण भोर में जब परिजन उठे तो बिस्तर पर चांदबाबू को न पाकर इधर उधर खोजने लगे। छत पर देखा तो अवाक रह गए। दोनों दीवार के बीच में बांस में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें