फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को किया जा रहा गुमराह

Tue, 18 Aug 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर अवनीश कुमार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार झूठे वादों पर टिकी हैं। सपने दिखाकर जनता को गुमराह कर रहीं हैं।
विज्ञापन


चुनाव के बाद से जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। प्रदेश सरकार पहले रोजगार के लिए आवेदन मांगती है फिर उस पर रोक लगा लेती है। युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।

 जब युवा भटकेगा तो देश का भविष्य क्या होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वह सोमवार को बयालसी इंटर कालेज में जफराबाद इकाई की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े लोग पार्टी की नीतियों के दायरे में रहकर जनता के लिए काम करें। कहा कि 2017 के  विधान सभा चुनाव में फिर पार्टी सत्ता में आएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की जरुरत है।

 विधानसभा प्रभारी डा. जेपी सिंह को पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। पंचायत चुनाव में हमें एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।

 प्रदेश सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी को आगे होना होगा। डा. जेपी सिंह ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने का मामला रखा।

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम सूची से कट गया है कार्यकर्ता एकजुट होकर उनका नाम सूची में फिर बढ़वाएंगे। इसके  खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


 मंडल कोआर्डिनेटर डा. रमाशंकर राजभर, रामचंद्र गौतम, सीताराम भारती, जिलाध्यक्ष रामचंद्र गौतम ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर शिवधनी शास्त्री, अजीत जोगी, महेंद्र प्रजापति, संग्राम भारती, अनिल गौतम, ओम प्रकाश, केके विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें