सरोखनपुर गांव स्थित पुलिया के पास सोमवार को पुलिस ने कट्टा-कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि घनश्यामपुर रोड स्थित पुलिया के पास अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक खड़ा है। इस पर उन्होंने तत्काल उपनिरीक्षक कश्यप कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा। जहां युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र निषाद निवासी नरौली थाना सरायख्वाजा बताया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।