शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी का अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
गांव निवासी किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने एक पखवाड़े पूर्व उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में किशोरी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी सोनू निवासी अशरफपुर उसरहटा थाना शाहगंज को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि पीडि़ता के दुष्कर्म की शिकायत झूठी निकली। फोटो वायरल किए जाने का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।