फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवा नौकरी की मानसिकता से उपर उठकर उद्यमिता, नवाचार और स्वदेशी को बढ़ावा दें

विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बोलते मुख्य अ
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विश्व उद्यमिता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने युवाओं को नौकरी की मानसिकता से आगे बढ़कर उद्यमिता, नवाचार, स्वदेशी तकनीक और उत्पादन के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत शोध प्रमुख प्रो. अजय द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं होनी चाहिए। शिक्षा युवाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने वाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्यमिता के माध्यम से युवा नौकरी करने की मानसिकता से बाहर निकलकर मालिक बनने और दूसरों को रोजगार देने की दिशा में अग्रसर हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी युवा बिना स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद यादव ने कहा कि युवाओं के बीच ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से उन्हें नई प्रेरणा और सकारात्मक दिशा मिलती है। उद्यमिता के प्रति युवाओं को जागरूक करना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि एवं विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि युवा स्वास्थ्य और विज्ञान के क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक और नवाचार के माध्यम से सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि बड़े बदलाव की शुरुआत एक विचार से होती है और सकारात्मक विचार समाज एवं राष्ट्र में परिवर्तन का आधार बनते हैं। विशिष्ट अतिथि एवं प्रबंध अध्ययन संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश पार्थिडकर ने कहा कि कोई भी विचार खराब नहीं होता, बल्कि आवश्यकता इस बात की होती है कि उसे किस प्रकार बेहतर बनाया जाए। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह युवा प्रमुख उद्देश्य सिंह ने कहा कि आज देश के सामने यह तय करने का समय है। भारत को विश्व का सबसे बड़ा बाजार बनाना है। कार्यक्रम का संचालन स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह शोध कार्य प्रमुख डॉ. मनोज पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें