फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सीएचसी में दवा जलाने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

विज्ञापन
सी एस सी नेहरूनगर के प्रांगण में जलाये जा रहे दवाओं के डिब्बे। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
सिरकोनी। सीएचसी नेहरूनगर सिरकोनी में दवा जलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वीडियो में स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्रीवाल के पास कुछ दवाएं व कार्टून जलता दिखाई दे रहा है। मामला डीएम सैमुअल पॉल एन के संज्ञान में आने पर उन्होंने सीएमओ डॉ. गंगाराम को जांच करने के आदेश दिए। सीएमओ ने नेहरू नगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की। मुझे कुछ कार्टून और दवा के रैपर जले हुए दिखाई पड़े। उसके बाद मैंने दवा का स्टॉक चेक किया। वह सही मिला है। रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें