फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला गांव में सर्पदंश से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनका पुत्र सुनील (24) बुधवार रात भोजन करने के बाद लघुशंका करने घर के बगल में खेत में गया था। इसी दौरान एक सर्प ने उनकी पैर की अंगुली में डस लिया। युवक ने तुरंत घर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसने सिर भारी होने की बात बताई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए। जहां एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाने के बाद भी स्थिति में सुधार न देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें