बारिश के बाद शुरू होगा सड़क निर्माण कार्यसंवाद न्यूज एजेंसीमहराजगंज। क्षेत्र के बालिका गेट केवटली से बजहां (डेल्हूपुर) तक ढाई किलोमीटर तेज़ीबाज़ार सम्पर्क मार्ग पानी टंकी से चौराहे तक कई वर्षों से जर्जर होकर पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई थी। इसकी खबर अखबार ने बीते 26 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका असर देखने को मिला। यह सड़क जिला पंचायत से बनी हुई थी। क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा बालिका गेट से सौ मीटर सीसी रोड बनवाया था। किंतु सौ मीटर के आगे से दलित बस्ती से चौराहे तक पहुंचना राहगीरों व ग्रामीणों को मील का पत्थर साबित होता था। खबर छपने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर बीडीओ दिनेश कुमार मौर्य को स्थलीय निरीक्षण के लिए पत्र भेजा। ऐसे में बीडीओ ने युवा कल्याण विभाग अधिकारी पंकज सिंह को सड़क का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए भेजा। मौके पर पहुंच कर पंकज सिंह ने निरीक्षण कर सम्बंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सेठ ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रस्ताव दिए जाने के बाद बारिश के मौसम के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।