फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चेन्नई कमाने गए युवक की दोस्त ने की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। घर से रोजगार के सिलसिले में चेन्नई गए युवक की शनिवार रात उसके साथी ने ही चाकू से वारकर हत्या कर दी। यह खबर शनिवार की रात पट्टीनरेंद्रपुर में जैसे ही मृतक के घर पहुंची कोहराम मच गया।
विज्ञापन


अनुसूचित बस्ती निवासी मिंटू गौतम (24) पुत्र रामदवर करीब डेढ़ माह पूर्व अपने गांव के ही कुछ अन्य दोस्तों के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में चेन्नई गया था। वहां गांव के कई लोग एक साथ एक ही किराए के कमरे में रहते थे और भवनों की पेंटिंग आदि का काम करते थे। शनिवार रात आठ बजे मिंटू का एक दोस्त जो उसी के साथ कमाने गया था, वह मिंटू से फोन पर बात कर रात का भोजन उसके यहां करने के लिए पहुंच गया। इस दौरान कुछ कहासुनी के दौरान दोस्त मिंटू पर सब्जी काटने वाली चाकू से हमला कर फरार हो गया। इधर चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल मिंटू की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। थोड़ी देर बाद आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतक तीन भाइयों में अकेला कमाने वाला था, उसका एक भाई विक्षिप्त व दूसरा दिव्यांग है। इधर गांव में मृतक की मां किसमत्ती देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पिता रामदवर का एक साल पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें