फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: न्यायालय में शादी करने पहुंचे युवक को अधिवक्ताओं ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती (20) ने दूसरे समुदाय के एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न कराने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में आरोपी युवक और पीडि़ता बृहस्पतिवार की सुबह हिंदू रीति रिवाज से विवाह करने दीवानी न्यायालय गया था। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। लाइनबाजार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती ने बीते शुक्रवार सरायख्वाजा थाने पर तहरीर दी थी की गांव से थोड़ी दूर स्थित मनिया गांव का दूसरे समुदाय का एक युवक पिछले एक वर्ष से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा है। युवती उससे शादी की बात कहती तो युवक टालमटोल करने लगता। पीड़िता की तहरीर पर जांच पड़ताल के बाद सरायख्वाजा पुलिस एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई थी। बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष न्यायालय में हिंदू रीति रिवाज से विवाह करने के लिए पहुंचे थे। इसकी जानकारी जैसे ही अधिवक्ताओं को हुई तो उनमें दो वर्गों का मामला लेकर आक्रोश उत्पन्न हो गया। युवक को अधिवक्ताओं ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर किसी तरह से मामला को शांत कर दिया। पीड़ित युवक ने लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें