खेतासराय नहर में डूबने से मृत वकार की फाइल फोटो। परिजन
खेतासराय। ननिहाल आए मोहम्मद वकार (17) की रविवार की दोपहर शारदा सहायक नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। उसके साथियों ने उसे नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। काशिमपुर वार्ड निवासी मोहम्मद वकार (17) रविवार को अपने मामा अरंद गांव निवासी मोहम्मद तालिब उर्फ बबलू के घर आया था। दोपहर में वे ननिहाल के दोस्तों के साथ गांव के पास शारदा सहायक नहर खंड 23 में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक वे गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव के कारण वे डूबने लगे। वकार को डूबता देख साथियों ने शोर मचाया। काफी प्रयास के बाद उसे नहर से बाहर निकाला। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। प्रभारी निरीक्षक शाहगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की इच्छा पर शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद