फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिया समुदाय ने रंगों की होली खेलकर मनाया नौरोज का पर्व

विज्ञापन
नगर के बाजार भुआ मोहल्ले में निकला नवरोज के जुलूस के दौरान रंगों की होली खेलते लोग। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। शिया समुदाय ने धूमधाम से नौरोज का पर्व मनाया। मोहर्रम का चांद देखने के बाद से शिया समुदाय के लोगों का दो माह महीने आठ दिन तक गम मनाने का सिलसिला शनिवार की रात को समाप्त हो गया। रविवार की सुबह शिया समुदाय के लोग नौरोज का पर्व मनाए। शिया समुदाय के लोगों ने काले लिबास को उतार कर लाल पीले रंग के वस्त्र पहने। रविवार को बलुवाघाट नौरोज के मैदान से जुलूस निकाला गया। बाजार भुआ में शिया समुदाय के लोगों ने विशाल जुलूस निकाल कर जश्न-ए-ज़हरा मनाया। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। विशेष रूप से सेवई बनाकर परिवार, रिश्तेदारों के साथ खुशियां बांटी गीं। ईद-ए-ज़हरा पर समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें