फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, पिता गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। उसे शाहगंज सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है। वारदात की सूचना पर शाहगंज सर्किल के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

इश्तियाक का पट्टीदारों से पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद में दोनों पक्ष शनिवार को फिर आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद पट्टीदारों ने गोली चला दी। गोली लगते ही इश्तियाक (55) और उसके पुत्र ओसामा (28) को लगी। आनन-फानन में दोनों को शाहगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओसामा को मृत घोषित कर दिया। वहीं इश्तियाक की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इश्तियाक के सीने और गले में दो गोली लगी है। उधर, घटना की सूचना पाकर सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे, शाहगंज, खेतासराय, खुटहन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स लगाई गई है। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि पुरानी रंजिश में वारदात हुई है। केस दर्ज कर मुख्य आरोपी तारिक की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। पूछताछ के लिए उसके भाई, दादा व साले को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें