फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी सीख रहे युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के नटौली गांव स्थित साव के पोखरे पर तैराकी सीख रहा युवक डूब गया। घंटों प्रयास के बाद पोखरे से उसका शव निकाला जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पोखरे पर काफी संख्या में लोग तैराकी करते हैं। पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी आकाश गौतम (22) पुत्र संजय गौतम भी तैराकी सीखने के लिए जाता रहा। बुधवार की सुबह वह पोखरे में डुबकी लगाई तो काफी देर तक नहीं निकला। तैरने वाले अन्य साथी उसकी तलाश में जुटे। दो घंटे बाद लोग उसे बाहर निकाल सके। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें