फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
मछलीशहर दुर्घटना- श्वनी यादव, फाइल फोटो।
विज्ञापन
मछलीशहर। रोडवेज बस स्टैंड के पास मंगलवार की सुबह विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार अश्वनी यादव (28) निवासी कुरनी तिवारी का पुरा की मौत हो गई। हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसके सिर में चोट लगी थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छह दिन पहले ही युवक की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। पिता की मौत से छह दिन के नवजात के सिर से पिता का छाया छिन गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही बस को कब्जे में ले लिया है। सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी (तिवारी का पूरा) निवासी अश्वनी यादव (28) मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बाइक से मछलीशहर बाजार आए थे। वे अपनी लेन में बस स्टैंड से आगे मौर्य नगर पहुंचे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस बाईं लेन से दाईं ओर आ गई और बाइक में टक्कर मार दी। इससे अश्वनी सड़क पर गिर गए। हादसे में अश्वनी के सिर में चोट लगी। इसके बाद बस उनको कुचलते हुए आगे निकल गई। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अश्वनी की शादी दो साल पहले कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी ममता देवी से हुई थी। छह दिन पहले ही ममता का सीएचसी में प्रसव हुआ था। पति की मौत की खबर सुनते ही वह बदहवास हो गईं। मृतक के पिता और बड़े भाई मुंबई में रहते हैं। अश्वनी भी कुछ महीने पहले ही मुंबई से गांव आया था। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें