कंजाती वीर मंदिर बगौझर के पास अपने रिश्तेदार के यहां अपनी माँ व मित्र के साथ बाइक से पैसा देने जा रहे युवक को पहले से घात लगाए लगभग पन्द्रह लोगो ने रुकने का इशारा किया।परिचित होने पर युवक रुक गया।इतने में उसके पास मौजूद 35 हजार रुपये छीन कर लाठी डंडे से युवक को मारपीट कर अधमरा कर छोड़ फरार हो गए।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर होने पर पुलिस पांच नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सुजानगंज थाना क्षेत्र के राम नाथ हटिया गांव निवासी जुबेदा बेगम अपने बेटे नूर आलम और उसके मित्र अजय पटेल के साथ एक बाइक पर सवार होकर सिंगरामऊ बाजार में अपने रिश्तेदार का पैसा देने जा रही थी।
पहले से ही घात लगाए बैठे पंद्रह बीस लोगों ने महराजगंज थाना क्षेत्र के बग़ौझर गांव के कंजातीबीर मंदिर के पास इशारा करके जुबैदा बेगम के बेटे जो बाइक चला रहा था रुकने का इशारा किए ।पहले से ही परिचित होने के कारण नूर मुहम्मद बाइक अपाची रोक दिया इतने में ही सभी लोग नूर मुहम्मद और अजय पटेल को मारने पीटने लगे और और साथ ने रखा पैंतीस हजार रुपया छीन लिए।
जुबैदा बेगम की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित पंद्रह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय का इस विषय में कहना है कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।सभी आरोपी आपस में एक दूसरे को जानते पहचानते है गिरफ्तारी तक नाम का खुलासा नहीं किया जायेगा।
मामला पुलिस के संज्ञान में तब आया जब एक्स पर घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ।वहीं नूर आलम के खिलाफ भी प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली में छेड़छाड़ व अन्य मुकदमे दर्ज हैं। वीडियो वायरल होने पर घटना के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पांच नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।