फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ससुराल जाते समय युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मीरगंज... प्रवेश पाठक, फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
मीरगंज। मां ने बेटे को फोन कर कहा था कि खाना बन गया है, आकर खा लो। बेटे ने जवाब दिया था कि मां, खाना रख दो, आने में थोड़ी देर होगी। मां को क्या पता था कि बेटे से यह आखिरी बातचीत होगी। सोमवार रात ससुराल जाने की जिद बभनियांव निवासी प्रवेश पाठक का आखिरी सफर बन गया।
विज्ञापन

रायबरेली जाते समय प्रवेश पाठक उर्फ बुक्कू (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मां की थाली में रखा खाना रखा ही रह गया। मंगलवार को परिवार में चीख-पुकार मची रही। मां सरिता देवी और पिता राजेंद्र पाठक का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम तक शव गांव नहीं पहुंच सका था। परिजन और ग्रामीण अंतिम दर्शन के इंतजार में रहे।
प्रवेश पाठक के पिता राजेंद्र पाठक ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे मां सरिता देवी ने प्रवेश को फोन कर घर आने और भोजन करने के लिए कहा था। इस पर प्रवेश ने कहा कि खाना रख दो, आने में थोड़ी देर होगी।
विज्ञापन

इसके करीब एक घंटे बाद रात नौ बजे प्रवेश ने अपने चचेरे भाई कुंदन पाठक को फोन कर टॉकीज के पास से अपनी बुलेट बाइक मंगवाई। बाइक लेते समय उसने बताया कि वह ससुराल रायबरेली जा रहा है। रात होने के कारण कुंदन ने उसे सुबह जाने की सलाह दी और काफी समझाया, लेकिन प्रवेश नहीं माना। इसके बाद वह रायबरेली के लिए रवाना हो गया।
परिजनों ने बताया कि रात करीब दो बजे प्रवेश की पत्नी राधा देवी का फोन सरिता देवी के पास आया। रोते हुए राधा ने बताया कि ऊंचाहार-जगतपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने प्रवेश को टक्कर मार दी है। वह गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल जा रही है।
यह सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई। बदहवास परिजन रात में ही ऊंचाहार के लिए रवाना हो गए, लेकिन तब तक प्रवेश की मौत हो चुकी थी। रायबरेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें