फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मोबाइल चार्जर बोर्ड में लगाने के दौरान करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
सुमित कुमार पाल, फाइल फो
विज्ञापन
सुजानगंज। शिवरिहा गांव में बृहस्पतिवार की रात में हाई वोल्टेज करंट से बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से सुमित कुमार पाल (20) की मौत हो गई। कई घरों में लगे बिजली के बोर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। शिवरिहा गांव में बृहस्पतिवार की रात में घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट आने लगा। इसी दौरान सुमित बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। सुमित दो भाइयों में बड़े थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें सीएचसी सुजानगंज ले गए।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। घर आने के बाद उनकी मौत हो गई। वहीं, गांव के अखिलेश, कलावती और आदित्य भी हाई वोल्टेज करंट से झुलस गए। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि करंट से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें