फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प दंश से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के जरौना गाँव में सर्प दंश से युवक की मौत हो गई। मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जरौना गांव के सचिन कुमार गौतम (35) जरौना गांव स्थित गोशाला के पास अपनी पत्नी के साथ छप्पर डालकर रहते थे। रविवार को सुबह साढे दस बजे वह छप्पर के अंदर कुछ निकालने गए इस दौरान एक सर्प ने डंस लिया। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत अपनी पत्नी को दी और बेहोश हो गए। पत्नी ने इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्य की दी। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए मछलीशहर सीएससी ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को चार छोटे बच्चे है। मृतक के भाई संदीप कुमार गौतम ने मीरगंज थाने पहुंच कर सूचना थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव को दी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का अनुरोध किया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें