फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शादी से दो दिन पहले ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
सिरकोनी: ट्रेन से कटकर मृत शौकत अली की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के कोडरी फाटक के पास रविवार की रात में ट्रेन की चपेट में आने से शौकत अली (24) की मौत हो गई। वे बीते कुछ महीनों से पेट की बीमारी से परेशान था। मंगलवार 10 नवंबर को उसकी शादी होनी थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जफराबाद थाना क्षेत्र के चकताली गांव निवासी शौकत अली (24) बीते कुछ महीनों से पेट की बीमारी से जूझ रहा था। परिजनों के मुताबिक, वह बीमारी को लेकर अक्सर मोबाइल पर इंटरनेट से जानकारी जुटाता रहता था। उसका उपचार भी चल रहा था। थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के पास मिले कागजात से उसकी पहचान की। परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें