फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गिलास से ढककर बम जलाया, धमाके से टुकड़ा पेट में घुसा, बच्चे की गई जान

विज्ञापन
मृतक आभास कश्यप
विज्ञापन
करंजाकला (जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदाहा गांव में दिवाली की रात पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में आभास कश्यप (10) की मौत हो गई। सरायख्वाजा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे के दादा दुख्खू कश्यप के अनुसार आभास सुतली बम को स्टील के गिलास से ढककर जला रहा था। इस दौरान हुए तेज विस्फोट से गिलास टूट गया और उसका एक टुकड़ा आभास के पेट में जाकर धंस गया। घायल बच्चे को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे ने परिवार की दिवाली की खुशियां छीन लीं। 10 नवंबर मंगलवार को आभास का जन्मदिन था। सरायख्वाजा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अस्पताल से मिली। पुलिस के पहुंचने तक परिवार के लोग शव लेकर जा चुके थे। उन्होंने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें