फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कुएं में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
रामपुर। कुएं में गिरने से मृत पंकज सिंह की फाईल फोटो।
विज्ञापन
रामपुर।
विज्ञापन

दुबेपुर खेमापुर गांव में शुक्रवार की सुबह कुएं में गिरने से 30 साल के युवक की मौत हो गई। रामपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खेमापुर निवासी पंकज सिंह मानसिक रूप से बीमार थे। घटना के समय वह शराब के नशे में थे। इस कारण वह कुएं में गिर गए। कुआं गहरा होने के कारण वह पानी में डूब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने कुएं में तलाशने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पंकज के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पंकज दो भाइयों में बड़ा था। परिवार के अधिकांश सदस्य मुंबई में रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें