मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर जाम से जूझते लोग। संवाद
मुंगराबादशाहपुर। रक्षाबंधन पर्व पर जौनपुर सिटी और मुंगरा बादशाहपुर चौराहे पर सुबह 9 से रात के 9 बजे तक जान लगा रहा। त्योहार के कारण खरीदारी और रिश्तेदारों के घर आने-जाने की भीड़ ज्यादा थी। सड़क की पटरियों पर राखी और मिठाई की दुकानें सजाई गईं थी इस कारण शहर से गांव तक के बाजारों में जाम लगा रहा। दो किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे लग गए। आमजन को जाम से राहत दिलाने और यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। हालांकि, यातायात विभाग की ओर से रूट डायवर्जन प्लान नहीं लागू किया गया था। दिन भर भारी वाहनों का शहर में आना-जाना लगा रहा।