फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी खेतासराय। चौकिया गुरैनी गांव में बृहस्पतिवार की शाम को छत पर छप्पर रखने के लिए लोहे का एंगल ले जाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अब्दुल कलाम (40) की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव दफना दिया। खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अब्दुल कलाम घर की छत पर छप्पर रखने के लिए लोहे का एंगल ले जा रहे थे। इसी दौरान, छत की बाउंड्री के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से एंगल छू गया। करंट की चपेट में आकर युवक झुलस गया। परिजन खेतासराय के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान पति बाबर सिद्दीकी ने बताया कि हाईटेंशन तार हटाने के लिए कई बार बिजली निगम से कहा गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें