फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उचक्के ने बच्चे की बीमारी का नाटक करके महिला के गले से उड़ाई चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर-थानागद्दी मार्ग पर ऑटो में सवार महिला गिरोह ने एक महिला को ठगी का शिकार बना लिया। ऑटो में सफर के दौरान बच्ची की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर तीन महिलाओं ने मिलकर एक महिला के गले से सोने की चेन उड़ा दी। पीड़िता की बेटी ने जलालपुर थाने में तहरीर दी है। जलालपुर थाना प्रभारी सतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पसियाही कलां गांव निवासी अंजली यादव अपनी मां अनीता देवी के साथ जलालपुर से थानागद्दी जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थीं। यात्रा के दौरान ही ऑटो में तीन महिलाएं और एक छोटी बच्ची आकर बैठ गईं। रास्ते में महिलाओं ने बच्ची की तबीयत खराब होने और उल्टी आने का नाटक रचा। बच्ची को संभालने के बहाने सहयात्री महिलाओं ने उसे जबरन अनीता देवी के ऊपर झुका दिया। पीड़ित महिला जब तक कुछ समझ पाती, शातिर महिलाओं ने इस ड्रामे के बीच अफरातफरी का फायदा उठाकर उनके गले से सोने की चेन काट ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें