ट्रेन की चपेट ... सचितानंद, फाइल फोटो।
खेतासराय। गोरारी खलीलपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर में ट्रेन की चपेट में आने से गोरारी निवासी सच्चिदानंद मौर्य (22) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोरारी गांव के पास रेलवे पुलिया के पास दोपहर में एक युवक का शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान गोरारी निवासी सच्चिदानंद मौर्य के रूप में हुई। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के अनुसार युवक बीते कुछ दिनों से किसी बात के लिए परेशान था। आशंका है कि दोपहर में शाहगंज की ओर जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। संवाद