फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मामा-भांजे ने बनाई थी घर में चोरी करने की योजना

विज्ञापन
बक्शा पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोर। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने 18 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से 400 रुपये नकद भी मिले हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि परशुरामपुर गांव निवासी मंजू देवी दो नवंबर को ड्यूटी करने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर लिए।
विज्ञापन

उनकी तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने निकेत पांडेय उर्फ भोलू निवासी भुलनिया, सरपतहां और एक बाल अपचारी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों रिश्ते में मामा-भांजे हैं। योजना के तहत बाल अपचारी ने मंजू देवी की बेटी को मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड कराने में व्यस्त रखा। इसी दौरान निकेत पांडेय घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ने के बाद जेवरात और रुपये लेकर छतों के रास्ते भाग गए। मंगलवार की भोर में दोनों जेवरात बेचने के लिए वाराणसी जाने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें