फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे से झूलकर दी जान, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। नगर के बभनौटी मोहल्ला में बुधवार को युवक ने छत में लगे हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची खेतासराय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।बभनौटी मोहल्ला निवासी राधेश्याम प्रजापति उर्फ गब्बर के पुत्र शिवम (20) लॉक डाउन में लुधियाना से अपने पिता के साथ घर आया था।
विज्ञापन

अनलॉक होने पर पिता लुधियाना चले गए। मां अपने मायके गई है। घर पर शिवम और दादा-दादी थे। दोपहर में दादा दादी पुराने घर में किसी काम से चले गए। दोपहर बाद जब दादी घर पहुंची तो पोते शिवम को फांसी पर झूलता देख सन्न रह गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायलॉन की रस्सी से लटकते शव को नीचे उतरवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें