आरोप है कि मेडिकल पर बैठे युवक ने स्वयं को उनके खानदान का बताते हुए इलाज का आश्वासन देकर महिला का एक्स-रे करवाकर उसे पांच दिन की दवा भी दे दी। घर जाने पर महिला को आराम नहीं हुआ। महिला ने मछलीशहर के रिश्तेदार सूर्य कुमार मौर्य से संपर्क किया। वह महिला को लेकर कथित चिकित्सक के पास गए तो उसके फर्जी होने की पुष्टि हुई।
सूर्य ने बताया कि महिला ने फर्जी चिकित्सक की शिकायत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर कर दी है। सीएचसी के अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर सीएमओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। हालांकि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। वैसे वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहा है। वह मेडिकल स्टोर चलाता है।
हमारे पास सब सिस्टम है, खट्टा-मिठा न खाओ
वायरल हो रहे वीडियो में खुद को कभी डॉक्टर तो कभी पत्रकार बताने वाला युवक यह कहता नजर आ रहा है कि वह आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक भी दवा देता है। उसके पास सारे सिस्टम है। खट्टा-मीठा न खाओ, घुटने की नस में ब्लॉक है।