फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घर बैठे भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, मिलेगी 11 अंकों की एसई आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनगणना के लिए अब लोगों को परिवार का ब्योरा दर्ज कराने के लिए प्रगणक के घर पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा। लोग घर बैठे मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी खुद भी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। स्वगणना पूरी होने के बाद 11 अंकों की विशेष पहचान संख्या (एसई आईडी) जारी की जाएगी। प्रगणक के घर पहुंचने पर यह आईडी दिखानी होगी। इसके बाद पहले से दर्ज कराई गई जानकारी का सत्यापन कर उसे स्वीकार किया जाएगा। स्वगणना के दौरान किसी अनजान व्यक्ति के साथ फोन पर आया ओटीपी साझा नहीं करना है। एडीएम परमानंद झां ने बताया कि स्वगणना के लिए नागरिकों को https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। यहां उत्तर प्रदेश का चयन करने के बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा। परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करने के साथ पोर्टल पर पूछे गए 40 सवालों के जवाब भी देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें