मड़ियाहूं.... लालमणि देवी, फाइल फोटो
मड़ियाहूं। टेकारडीह तिराहे पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से लालमणि (55) की मौत हो गई। टेकारडीह गांव निवासी लालमणि देवी बुधवार की सुबह करीब छह बजे पति ब्रजनाथ राजभर के साथ इलाज कराने वाराणसी जाने के लिए घर से निकली थीं। दोनों तिराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जलालपुर की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने लालमणि देवी को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी मड़ियाहूं ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद बाइक चालक वाहन सहित भाग गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।