शाहगंज। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ आजमगढ़ क्षेत्र के शाहगंज डिपो की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया को शाखा पदाधिकारियों एवं चुनाव अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह व क्षेत्रीय मंत्री दिलीप कुमार तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई।
चुनाव प्रक्रिया में संरक्षक योगेंद्र कुमार सिंह व अध्यक्ष अवनीश कुमार को और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव को चुना गया। पंकज कुमार पाण्डेय को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार यादव को मंत्री और अपर्णा यादव और राकेश यादव को सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा राजेश कुमार को संगठन मंत्री, सूरज कुमार को कोषाध्यक्ष एवं अजीत कुमार को प्रचार मंत्री बनाया गया।
बालकृष्ण गौड़ और रामदेव को क्षेत्रीय सदस्य नामित किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विकास कुमार, नितिन दुबे, अनिसुल हसन तथा श्रीकांत को शामिल किया गया। चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए संगठन की मजबूती एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।