भोपाल में हुए योग चेतना महोत्सव के राष्ट्रीय आयोजन में काशी की योगाचार्य डॉ. अंजना त्रिपाठी को सम्मानित किया गया है। डॉ. अंजना त्रिपाठी एक कवयित्री भी हैं। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से होने वाले काव्यार्चन में उनकी सक्रिय सहभागिता रहती है। काव्यार्चन परिवार की सदस्य डॉ. त्रिपाठी को सम्मानित किए जाने पर सुबह-ए-बनारस परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भोपाल में महोत्सव के दौरान योग के क्षेत्र में बीएचयू का प्रतिनिधित्व करने वाली डॉ. अंजना त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का सम्मान दिया गया। साथ ही उन्हें देशभर से चुने गए 21 योगाचार्यों की सूची में भी स्थान मिला है।