फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राजेश गुप्ता छठी बार बने डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी के चार्टर प्रेसिडेंट और काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब समिति के संस्थापक सचिव राजेश कुमार गुप्ता को लगातार छठी बार डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली। रोटरी मंडल 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी ने सत्र 2026-27 के लिए उन्हें रक्तदान के साथ-साथ अंगदान जागरूकता अभियान का दायित्व भी सौंपा है। बताया कि इस साल उनके नेतृत्व में मंडल के 101 रोटरी क्लब कार्य करेंगे। उन्होंने नए सत्र के लिए संकल्प लेते हुए बताया कि वर्ष भर में विभिन्न रक्तदान शिविरों के माध्यम से 5,001 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही अंगदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 501 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें