चंदवक और बदलापुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें 1000 से अधिक लोग शामिल हुए और इस यात्रा में सत्तर मीटर का तिरंगा सबके आकर्षण का केंद्र बना। जोशिले अंदाज में बीजेपी के युवाओं ने नारे लगाए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति सम्मान और समर्थन प्रकट करते हुए शनिवार शाम को चंदवक और बदलापुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें करीब 1000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
चंदवक बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
जिसका नेतृत्व पूर्व जिलाउपाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा के प्रभारी डॉ. नृपेंद्र सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत डोभी ब्लॉक भवन स्थित शहीद स्थल से की गई, जहां कार्यकर्ता एकत्रित हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा गाजीपुर मार्ग व वाराणसी मार्ग होते हुए पूरे चंदवक बाजार में भ्रमण करती हुई गांधी पार्क पर आकर समाप्त हुई।
पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर अखिलेश सिंह, बालेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर बदलापुर कस्बे के रामजानकी तिराहा के पास स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय उपवन से शनिवार की शाम फौजियों की शौर्य गाथा के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा विधायक रमेशचंद्र मिश्र के नेतृत्व में निकाली गयी।
विज्ञापन
जिसमें 70 मीटर लंबे तिरंगे को थामकर लोग चल रहे थे। जो सीएचसी होते हुए इंदिरा चौक तथा पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए अंबेडकर पार्क पर जाकर समाप्त हुई। जहां लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमारे सैनिकों ने जिस बहादुरी का परिचय दिया है वह अविस्मरणीय है। इस मौके पर जिला महामंत्री सुशील मिश्र, सुनील तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह, शिवबाबा आदि मौजूद रहे।