फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी में विवाद सुलझाने गए युवक की हत्या, मातम में बदली खुशियां, चार लोगों के खिलाफ FIR; अरेस्ट

Sat, 24 May 2025 10:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

जाैनपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ रपट दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रणजीत विश्वकर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को आई बरात में मारपीट ने एक युवक की जान ले ली। पिपरी गांव में फूलचंद विश्वकर्मा ने अपनी बेटी की शादी आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में तय किया था।

विज्ञापन




शुक्रवार तय तिथि पर समय से उनके घर बरात आई और सबकुछ ठीक चल रहा था। स्थानीय थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी रणजीत विश्वकर्मा (31) भी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। 
विज्ञापन


द्वारचार लगने के बाद बराती डीजे पर डांस करने को लेकर आपस में विवाद कर लिए, तो किसी तरह उन्हें शांत कराया गया। कुछ समय बीतने पर दोबारा विवाद शुरू हो गया। रणजीत विवाद को खत्म कराने के लिए पहुंचा तो बराती पक्ष से कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। लड़की पक्ष के लोग रंजीत को विवाद का जड़ समझ बरात पक्ष से हो गए। विवाद सुलझाने की बजाय रणजीत से उलझ गए। रणजीत की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट की घटना में रणजीत की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर परमानंद कुशवाहा एवं थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया की शादी समारोह में मारपीट के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कपूरचंद, अशोक विश्वकर्मा, राजन विश्वकर्मा, लकी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें