फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रतियोगिता में यमुना को प्रथम, गंगा टीम को द्वितीय स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के भूगोल विभाग में विश्व ओजोन दिवस पर पर्यावरण को जानें विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पर्यावरण को जानें क्विज प्रतियोगिता में यमुना को प्रथम, गंगा टीम को दूसरा स्थान मिला। मुख्य वक्ता राज कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शंभू राम ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. रामआसरे सिंह ने पर्यावरण संरक्षण एवं ओजोन परत की सुरक्षा के प्रति जागरूकता को समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। पर्यावरण, ओजोन परत, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधन, प्रदूषण, सतत विकास तथा भूगोल से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया।
लिखित प्रश्नोत्तरी तथा पीपीटी आधारित रैपिड फायर क्विज में कई चरणों के साथ-साथ व्याख्यान आयोजित किए गए।
चयनित विद्यार्थियों को यमुना, गंगा, ब्रह्मपुत्र एवं गोमती नामक चार टीमों में विभाजित कर अंतिम चरण में प्रतिभाग कराया गया। टीम ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक प्रो. मनोज कुमार सिंह विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. आरके सिंह, प्रो. हिमांशु सिंह, प्रो. विजय सिंह, प्रो. माया सिंह, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ संजीव शेन, डॉ. अनुज कुमार उपस्थित रहे। डॉ. विजय लक्ष्मी ने सहयोग व संचालन डॉ. बलवंत सिंह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें