फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किसानों को कृषि तकनीक व फसल उत्पादन के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। बबुरा गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत विभिन्न फसलों के क्लस्टर प्रदर्शन में चयनित कृषकों के प्रक्षेत्र पर फील्ड गोष्ठी का आयोजन किया गया। सहायक विकास अधिकारी कृषि अनुराग सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत विभिन्न फसलों के क्लस्टर प्रदर्शन का उद्देश्य कृषकों को नवीन एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ना व कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कृषकों से प्रदर्शन प्रक्षेत्रों में अपनाई जा रही तकनीकों का अवलोकन कर उन्हें अपने खेतों पर भी अपनाने का आह्वान किया। तकनीकी सहायक देवेश मिश्रा, केपी सिंह ने कृषकों को फसल प्रबंधन, समय से कृषि कार्य करने, संतुलित उर्वरक प्रयोग, खरपतवार नियंत्रण व बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक विधियों को अपनाने के संबंध में जानकारी प्रदान की। गोष्ठी में कृषकों को धान की सीधी बोआई, तकनीक के लाभ, समय एवं श्रम की बचत, खेत में उचित नमी प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण व फसल की प्रारंभिक अवस्था में आवश्यक कृषि कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त शंकर मक्का एवं शंकर बाजरा की उन्नत खेती के संबंध में भी तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रभारी राजकीय बीज गोदाम सर्वेश कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार पटेल, करिश्मा यादव, किसान विद्याधर यादव, अभिमन्यु सिंह, लक्ष्मीशंकर, वीरेंद्र यादव, देवराज यादव, जगदीश गौड़ एवं बाबूराम यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें