फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के स्टेशन पहुंचने से पहले ही गुजर गई ट्रेन, हुए हलाकान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रेलवे की नई समय सारिणी की जानकारी न होने से रविवार को कइयों की ट्रेन छूट गई। पूर्व के निर्धारित समय पर जब वह स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन जा चुकी है। बदली व्यवस्था को कोसते हुए यात्री टिकट कैंसिल कराते हुए वापस लौट गए।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का समय एक दिसंबर से बदल गया है, लेकिन ज्यादातर यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं है। छपरा से सूरत जाने वाली स्पेशल ट्रेन अपराह्न 3.38 पर जाती थी, जो अब 2.26 बजे ही जा रही है। दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली ट्रेन का समय भी दोपहर 12.37 की जगह 1.26 हो गया है। जोधपुर से वाराणसी जाने वाली ट्रेन पहले सुबह 8.25 पर जौनपुर जंक्शन से निकलती थी, जो अब 7.33 पर ही जा रही है। सुुहेलदेव एक्सप्रेस का समय शाम 5 बजे की जगह अब 4.50 कर दिया गया है। छपरा से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस का समय भी दो मिनट पहले हुआ है। नए समय के बारे में जानकारी न होने से दर्जनों यात्रियों की रविवार को ट्रेन छूट गई। जब वह शिकायत लेकर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचे तो उन्हें नए समय के बारे में जानकारी हुई। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि एक दिसंबर से ही समय बदला है। लगातार इसकी सूचना प्रसारित की जा रही है और प्लेटफार्म पर डिस्प्ले भी किया जा रहा है। एक-दो लोगों की ट्रेन छूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें