फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ब्लैक बोर्ड पर लिखा... जिंदगी से तंग आ गया, दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के मदरहां गांव स्थित एक विद्यालय में सोमवार की सुबह कोचिंग संचालक का शव फंदे से लटकता मिला। ब्लैक बोर्ड पर सुसाइड नोट लिखा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकड़वल गांव निवासी नवीन कुमार (19) अपने ननिहाल शाहगंज के मदरहां के एक विद्यालय में कोचिंग चलाता था। सोमवार की सुबह 6.30 बजे घर से 500 मीटर स्थित माता मरजादी देवी इंटर कालेज में पहुंचा। जब सुबह कोचिंग के लिए छात्र पहुंचे तो उसका शव पंखे के राड पर फंदे के सहारे लटक रहा था। ब्लैक बोर्ड पर सुसाइड नोट लिखा था कि वह अपनी जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है।
नवीन कुमार के अलावा एक भाई व एक बहन है। बडा भाई प्रवीन कुमार कहीं बाहर रहकर पढ़ाई करता है। छोटी बहन उसी विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा है। पिता पवन कुमार दिल्ली में किसी ट्रांसपोर्ट में काम करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन

कोतवाल आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटकता मिला है। ब्लैक बोर्ड पर सुसाइड नोट में जिंदगी से तंग आकर खुदकुशी की बात लिखी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें