फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 जिले और वाराणसी के पहलवानों का दबदबा

Fri, 25 Mar 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
थानागद्दी के गोबरा गांव में आयोजित दंगल में दो पहलवानों का हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव और विधायक गुलाब सरोज।
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा में आयोजित 18 वीं चंद्र देव यादव अन्तर्जनपदीय कुश्ती दंगल में जौनपुर और बनारस के पहलवानों का दबदबा रहा। कुश्ती में 76 जोड़ी पहलवानों ने जोरआजमाइस की। दंगल का उद्घाटन विधायक गुलाब सरोज यश भारती से सम्मानित हिंद केशरी लालजी यादव एवं चेयरमैन राजबहादुर यादव ने किया।  दंगल में जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, भदोही, चन्दौली और मऊ के पहलवानों ने जोर आजमाईश की।
विज्ञापन


76 जोडी़ कुश्तियों में से केवल 6 जोड़ी कुश्तियों का निर्णय हो सका। शेष कु्श्ती का नतीजा नहीं निकला। नरायनपुर के राजन ने कपिसा वाराणसी के अखिलेश, राहुल गोबरा ने धीरज पहलवान, कपिसा वाराणसी के धर्मराज ने सुजीत धर्मापुर, आशीष यादव ने केराकत के शनी, राकेश धर्मापुर को अजगरा के अशोक ने पटखनी दी।

आशापुर के नीरज ने कपिसा के गोरखपुर, मऊ के एसआई प्रमोद यादव और डीरेका के सुभाष, जौनपुर केशरी निगम, उदयवीर डीरेका तथा आल इण्डिया कांस्य पदक विजेता चन्दौली के ईश्वर यादव व वाराणसी के मनोज के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके अलावा प्रमोद मुगलसराय और राजबहादुर सतमेसरा, अजीत वाराणसी और कमलेश चन्दौली, गौरव डीरेका और अभिषेक कोनिया, धर्मेन्द्र अजगरा और जगदीश धर्मापुर, रामआशीष चौबेपुर और लक्ष्मण धर्मापुर, सुनील धर्मापुर और विनोद
विज्ञापन


चोलापुर, गोविंद अजगरा और बहादुर गाजीपुर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। सबसे बडे़ इनाम एक लाख की कुश्ती अखिल भारतीय रेलवे चैंपियन  मोनू पहलवान और डीरेका के किशन के बीच हुआ। 15 मिनट तक चले मुकाबले में निर्णय नहीं हो पाया। निर्णायक की भूमिका में लल्लन, दयाशंकर व अशोक ने निभाई। संचालन महेन्द्र सिंह पहलवान ने किया। इस मौके पर विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी, बच्चन सिंह, डा. नूर आलम,  भीम सिंह, जयप्रकाश सिंह, रामजीत यादव, लखराज पाल,  कृष्ण कुमार, भैयालाल, तूफ ानी यादव, रिंकू पाठक, वीरेन्द्र सिंह, गोरख और मो. सादिक आदि उपस्थित रहे। आयोजक नीरज पहलवान ने आभार जताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें