फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सरस्वती पूजन से ज्ञान, विवेक और विद्या की होती है प्राप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। वसंत पंचमी पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन से वसंत ऋतु का आगमन और माता सरस्वती का आविर्भाव हुआ था। यह तिथि अबूझ मुहूर्त के रूप में जानी जाती है। इस दिन मां सरस्वती के पूजन से ज्ञान, विवेक और विद्या की प्राप्ति होती है। ज्योतिष एवं तंत्र के आचार्य डॉ. शैलेश मोदनवाल बताते हैं कि विद्यार्थियों एवं शिक्षा से जुड़े लोग इस दिन देवी सरस्वती की विशेष उपासना करते हैं। मां के पावन अवतरण दिवस पर विधान पूर्वक किए गए पूजन से शास्त्रों का ज्ञान, विवेक और विद्या की प्राप्ति होती है। वाग्देवी के अष्टाक्षर मंत्र को श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै स्वाहा... पढ़ते हुए गंध, अक्षत, पुष्प, कुमकुम, सिंदूर, इत्र, धूप दीप, मिष्ठान, तांबूल व दक्षिणा मां को समर्पित करनी चाहिए। पुस्तक और लेखनी में देवी का निवास माना जाता है। इसलिए उसकी भी पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने से सभी प्रकार के पापों का शमन होता है। बुद्धि विद्या और ज्ञान का अभ्युदय होता है। ऐसी शास्त्रीय मान्यता है। मांगलिक कार्यों के शुभारंभ के लिए वसंत पंचमी मुहूर्त को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें