फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की आड़ में वोट बैंक की राजनीति कर रही भाजपा : श्यामलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा धर्म की आड़ में वोट बैंक की राजनीति कर रही है। भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा कर रही है और धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहती है। वह बृहस्पतिवार को मुंगराबादशाहपुर के गोधुवा गांव निवासी सपा नेता रामलाल पाल के यहां शोक संवेदना प्रकट करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में लगी है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ पुलिस प्रशासन का दुर्व्यवहार सनातन धर्म का अपमान है। उन्होंने भाजपा पर साधु-संतों और शंकराचार्य को जानबूझकर अपमानित करने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष ने संभल के तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने वाले जज के ट्रांसफर पर कहा कि जज का ट्रांसफर करना न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश है। मणिकर्णिका घाट पर मूर्ति तोड़ने की घटना पर कहा कि धरोहरें तोड़ी नहीं संजोई जाती हैं। जो लोग मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ते हैं, वे पापी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव, राम मूर्ति सरोज, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष उमाशंकर चौरसिया, विधानसभा महासचिव प्रवीण सरोज, महासचिव शिव प्रसाद विश्वकर्मा, प्रकाश चंद्र पाल, सरोज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें