फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाजियों ने फूंका यूरोपीय मुल्कों का झंडा

Sat, 24 Jan 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस की पत्रिका शार्ली एब्दो में हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) का कार्टून छापने के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने बड़ी मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर यूरोपीय मुल्कों का झंडा फूंक कर विरोध जताया। मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर लोगों ने नारेबाजी की। साथ ही देश में फ्रांसीसी दूतावास को बंद करने की मांग को लेकर भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी नमाजियों ने कहा कि फ्रांस की पत्रिका में आपत्तिजनक कार्टून छापना यूरोपिय संघ समेत अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड व आस्ट्रेलिया जैसे मुल्कों की साजिश का हिस्सा है। आल इंडिया सीरत कमेटी, मुस्लिम यूथ आर्गनाइजेशन व आशिकाने रसूल वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए प्रदर्शन में शहर के तमाम नात खां, अंजुमनों एवं सिपहगिरी अखाड़ों के सदस्यों ने विरोध जताया।

आल इंडिया सीरत कमेटी के अध्यक्ष इरफान अब्बासी ने फ्रांस सरकार द्वारा शार्ली एब्दो के खिलाफ कार्रवाई न करने पर कहा कि इस साजिश में वहां की सरकार खुद शामिल है। उन्होंने कहा कि इसके लिए फ्रांस सरकार और शार्ली एब्दो पत्रिका के संपादक को दुनिया भर के मुसलमानों से माफी मांगनी चाहिए। मुस्लिम यूथ आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष आरिफ हबीब व मरकजी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सभासद साजिद अलीम ने कहा कि यूरोप चाहता है कि मुस्लिम समाज विरोध प्रदर्शन में फंसकर समाज की मुख्य धारा से कट जाए।
विज्ञापन


हम उनकी साजिश को नाकाम करेंगे। आरिफ हबीब ने कहा कि चाहे पैगंबर-ए- इस्लाम की तौहीन का मामला हो या देवी देवताओं के तौहीन का, यूरोप एवं फ्रांस आदि देशों का असली चेहरा दुुनिया के सामने पेश करना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में जाफर अहसन जाफरी, हबीब आलम, डा. बेलाल, मुख्तार अनीश अहमद, जफर मसूद, तारिक इकबाल, दिलदार, असलम कुरैशी, मौलाना ताज, अब्दुल्ला शम्सुजमा अंसारी, शमीर अहमद, अशफाक मंसूरी, जलालुद्दीन अंसारी, इकराम सौदागर, तारिक सिद्दीकी, मुन्ना राजा, जुबेर अंसारी, कमाल आजमी समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें