अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, चित्रगुप्त सभा और कायस्थ समाज के संयुक्त तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। रुहट्टा स्थित चित्रगुप्त मंदिर और जेसीज चौराहा स्थित सिद्धार्थ उपवन में भी आयोजन किया गया।
सिद्धार्थ उपवन में कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने पूजा कर शुरूआत की। रुहट्टा में आयोजित कार्यक्रम में डा. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने कहाकि समाज के निर्माण में कायस्थ समाज की भूमिका महत्वपूर्ण रही हैं।
इस मौके पर दिवानी न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष आमोद सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, बांकेलाल श्रीवास्तव ने कहाकि एकजुट होकर सभी को काम करने की जरुरत है।
संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ने किया। अमित श्रीवास्तव ने आभार जताया। उधर, बीआरपी इंटर कालेज में चित्रगुप्त पूजनोत्वस का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रेमशंकर श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश, रमेंद्रनाथ, विश्वप्रकाश आदि रहे।