कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के मौके पर आयोजित गोवर्धन पूजा में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर हवन यज्ञ किया। शहर के बारीनाथ मठ में योगी देवनाथ की देखरेख में गोवर्धन पूजा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसानाथ यादव ने कहा कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है। योगी देवनाथ ने कहा कि सभी धर्म एक हैं। टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सभी को धर्म के मार्ग का
अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर केएन सिंह, सुरेंद्र सिंह, यादवेंद्र चतुर्वेदी, श्याम मोहन, सीओ सीटी अभिषेक सिंह, डा. रजनी कांत द्विवेदी, डा. अब्दुल कादिर खां आदि थे। संचालन कवि सभाजीत द्विेवदी प्रखर ने किया।
बक्शा ब्लाक के बरपुर गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गोवर्धन पर्वत के प्रतीक स्थल की परिक्रमा कर सुख समृद्धि और शांति की कामना की। गाय और बैलों को टीका लगाकर आरती कर पूजा की गई। राधा कृष्ण धर्म मंडल परिवार बरपुर की
ओर से यहां चार दिन कृष्णलीला के मंचन के बाद दीपावली उत्सव मनाया जाता है। फिर अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के मौके पर गोवर्धन पूजा होती है।
गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का पर्व है। गोकुलवासियों पर कुपित होकर इंद्र ने जब तेज वर्षा की तो गोकुल वासियों में हाहाकार मच गया।
उनकी रक्षा के लिए ही भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने अंगुली पर उठाकर गोकुल के लोगों की रक्षा की थी। गोवर्धन गोधन की रक्षा करते हैं। वृक्ष देते है उनका पूजन वंदन करना चाहिए। पूजा में काफी लोग शामिल हुए।